फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1200 बच्चों ने रंगों से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, 1500 अभिभावकों ने भी ली जागरूकता की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों, खासकर स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एसआईपी अबेकस अकादमी के सहयोग से सेक्टर-30ए स्थित बाबा मक्खन शाह लोबाना परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता और जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के चार प्रमुख स्कूलों के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि करीब 1500 अभिभावक भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25, सेंट ऐनी स्कूल सेक्टर-32 और दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर चित्र बनाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता सत्र में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क सेक्टर-23 की प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा और उनकी टीम ने मोटर वाहन अधिनियम, केंद्रीय मोटर वाहन नियमों तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें