फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज डिपो में खड़ी बस से 120 लीटर तेल चोरी, चालक ने दी पुलिस को शिकायत

Wed, 28 Dec 2022 02:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

भालौठ निवासी राजेश का कहना है कि वह रोडवेज में चालक है। वह सोनीपत से बस लेकर रोहतक आया था। साथ में परिचलक रमेश कुमार था। रात रोहतक में ठहराव करना था। इसलिए बस रोहतक डिपो में खड़ी कर वहीं सो गए। सुबह उठकर वर्कशॉप में नहाने चले गए। वापस आने पर बस की तेल टंकी में पाइप लगा मिला। प्लास्टिक की तीन कैन पास में रखी थी। यहां से एक व्यक्ति के भागने का अंदेशा हुआ। इसे तलाशने का काफी प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी सोनीपत डिपो की बस से चोर 120 लीटर तेल चोरी कर ले गए हैं। चालक ने बस रात्रि ठहराव के लिए डिपो पर खड़ी की थी। रोडवेज कर्मी को देखकर आरोपी फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। भालौठ निवासी राजेश का कहना है कि वह रोडवेज में चालक है। वह सोनीपत से बस लेकर रोहतक आया था। साथ में परिचलक रमेश कुमार था। 

विज्ञापन


रात रोहतक में ठहराव करना था। इसलिए बस रोहतक डिपो में खड़ी कर वहीं सो गए। सुबह उठकर वर्कशॉप में नहाने चले गए। वापस आने पर बस की तेल टंकी में पाइप लगा मिला। प्लास्टिक की तीन कैन पास में रखी थी। यहां से एक व्यक्ति के भागने का अंदेशा हुआ। इसे तलाशने का काफी प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद बस लेकर सोनीपत चले गए। यहां बस में तेल डलवाया तो पता लगा कि 120 लीटर तेल कम है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले की पुलिस को शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें