फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर से गायब हुई 12 साल की बच्ची की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। विकास नगर से 2 मई को घर से गायब हुई 12 साल की बच्ची की कुछ देर बाद ही रेल दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों को दूसरे दिन मौलीजागरां थाना पुलिस से इसका पता चला। इसके बाद रेलवे पुलिस ने बच्ची की पहचान होने के बाद मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव बच्ची के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास नगर की रहने वाली बच्ची आराधना का रविवार को शाम सवा 7 बजे छोटी बहन राधिका से कोल्ड डिंक को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से गायब होकर विकास नगर के पीछे लगने वाली रेलवे लाइन पर चली गई। रात करीब साढ़े आठ बजे वहां से निकलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। उस दिन रात को रेलवे पुलिस की इसकी सूचना मिली तो शव को वहां से उठाकर ले गई और उसे पंचकूला सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में रखवा दिया।
वहीं, आराधना के पिता के संजय विश्वकर्मा ने उसके घर से गायब होने की सूचना रात को सवा 11 बजे मौलीजागरां थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस ने रात को बच्ची के अगवा होने का मामला दर्ज करके उसकी छानबीन शुरू कर दी। बच्ची का रात को कोई पता नहीं लगने के बाद मौलीजागरां थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने उसके पोस्टर बनाकर व्हाट्एप ग्रुपों में डाले। उसके बाद उन्होंने मनसा देवी पुलिस, रेलवे पुलिस के साथ भी सोमवार को संपर्क किया। वहीं से थाना प्रभारी ने सतनाम सिंह ने जब जीआरपी थाना प्रभारी से संपर्क किया तो पता चला कि एक लड़की का शव उनको रेलवे लाइन के पास मिला है। इसके बाद कपड़ों से बच्ची की पहचान की गई। इसे बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव मंगलवार को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें