फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से वतन लौटे 12 पंजाबी युवक

Sat, 27 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल की कोशिशों से बारह पंजाबी युवकों को सऊदी अरब से वापस भारत लाया गया है। यह युवक रोजगार के सिलसिले में वहां गए थे लेकिन इन्हें बंधक बना लिया गया। युवकों का कहना है कि बंधक बनाने वाले लोगों ने उनका पासपोर्ट, करेंसी व अन्य सामान छीन लिया था।
विज्ञापन


युवकों के बारे में जानकारी मिलते ही डॉ. अटवाल ने उन्हें छुड़ाने के लिए सऊदी अरब दूतावास से बात की थी। इसकेबाद उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सका। डॉ. अटवाल ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में सऊदी अरब के राजदूत अहमद जावेद को पत्र लिखा।

उन्हें बताया गया कि कुछ लोगों ने पंजाबी युवकों केपासपोर्ट, करंसी व अन्य सामान छीन लिए हैं। उन्हें बंधुआ मजदूर के तौर पर रखा गया है। ऐसे में पंजाबी युवकों के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। डॉ. अटवाल ने फोन पर सऊदी अरब के अधिकारियों से भी बात की। इसके बाद इन युवकों को छुड़ाया जा सका।
विज्ञापन


13 दलित युवकों को भी वापस लाएं: आयोग
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जॉर्डन में फंसे 13 दलित युवकों को भारत वापस लाने की केंद्र सरकार से मांग की है। आयोग ने इस संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। आयोग केचेयरमैन राजेश बाघा ने बताया कि ये 13 दलित युवक रोजगार के सिलसिले में जॉर्डन गए थे।

दो महीने से कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इन्हें वेतन नहीं दिया है, उनका दो साल का करार भी खत्म हो चुका है। युवकों ने जॉर्डन से आयोग के दफ्तर में फोन कर मदद की मांग की है। आयोग ने सुषमा स्वराज से इस मामले में निजी तौर पर दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें