सीलबंद बैलेट बॉक्स और इस्तेमाल की गई व इस्तेमाल न की गई चुनाव सामग्री, शाम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-सचिव पंजाब विधानसभा सुरिंदर पाल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-संयुक्त सचिव पंजाब विधान सभा राम लोक खटाना की तरफ से हवाई जहाज द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को भेज दी गई।
सीएम ने भावी राष्ट्रपति से जताई उम्मीदें
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- आज संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में मैंने अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल किया। आशा है कि माननीय राष्ट्रपति के पद पर जो भी आसीन होगा देश की प्रगति, समावेशिता, भाईचारा और एकता-अखंडता बनाए रखने के लिए काम करेगा।
दो कांग्रेस विधायकों ने नहीं डाले वोट
शिअद के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट नहीं डाला गया, वहीं कांग्रेस को भी दो विधायकों हरदेव सिंह लाडी और राजकुमार चब्बेवाल ने वोट नहीं डाले। दूसरी और, भ्रष्टाचार के मामले में कैबिनेट मंत्री का पद गंवा चुके और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए आप विधायक विजय सिंगला ने भी विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।