फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छुक-छुक कर दौड़ा 112 साल पुराना भाप का इंजन, देखने वालों की लाइन लगी

Tue, 14 Mar 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा भाप का इंजन
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर होली के मौके पर एक बार फिर 112 साल पुराना भाप का इंजन दौड़ता दिखाई दिया। तीन डिब्बों को इंजन के साथ जोड़ा गया था। इन तीनों डिब्बों में पर्यटकों ने सवारी की। पिछले महीने भी ट्रैक पर स्टीम इंजन को दौड़ाया गया था। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इस इंजन को चलाने के लिए पहले से रेलवे ने तैयारियां कर रखी थी।
विज्ञापन


सुबह रेलवे स्टेशन से पर्यटक डिब्बों में सवार हुए, और इस सुहाने सफर पर निकल पड़े। पुरानी यादों को तरोताजा करने के लिए लोगों की भी भारी भीड़ मौजूद थी। बता दें कि उत्तर रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस ऐतिहासिक हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर इस भाप इंजन को समय-समय पर चलाता रहा है। 1903 में जब पहली बार रेल चली थी तो केसी 520 नाम के इसी इंजन ने बोगियों को खींचा था। #WATCH: 112-year-old steam engine KC520 rolls down Kalka-Shimla heritage track. It is a major attraction for visiting tourists. (HP) pic.twitter.com/LIZ7Fs9Qm9 — ANI (@ANI_news) March 13, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें