फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जीत से उत्साहित बंसल बोले, मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री ने मनीमाजरा में कांग्रेस की जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की ओर से मनीमाजरा में एक जनसभा का आयोजन किया गया । जनसभा को संबोधित करने हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


आने वाले समय में इस सरकार से लोगों का और मोहभंग होता जाएगा। बंसल ने कहा है कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से महंगाई के कारण गरीबों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन वस्तुओुं के दाम बढ़ रहे हैं और सरकार महंगाई रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। 

कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबडा़ ने कहा है कि भाजपा की सरकार की झोली मे जनता को दुख दर्द देने के अलावा और कुछ भी नहीं है। पंजाब में कांग्रेस की जीत इस मायने में अहम है क्योंकि यहां से मोदी सरकार को करारी चोट लगी है और अगले लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी की बुरी तरह से हार होगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई थी, उससे पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। लोगों को पता लग गया है कि यह जुमलेबाजों की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें