फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : पहले दिन उत्साह रहा कम, मात्र 1109 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका, प्रदेश में 166 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 02 Mar 2021 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान प्रदेश के सरकारी और आयुष्मान भारत योजना में पैनल पर 386 निजी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण किया गया। हालांकि, पहले दिन लोगों में टीके को लेकर उत्साह कम रहा और प्रदेश में मात्र 1109 लोगों ने ही टीका लगवाया। 

विज्ञापन


विज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सिविल सर्जनों, पैनल के सभी निजी अस्पतालों के निदेशकों को संबोधित किया। उन्होंने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर पर सभी अस्पतालों में कोल्ड चेन बरकरार रखने के लिए निगरानी रखें। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में केंद्र सरकार द्वारा टीके की कीमत से अधिक वसूली न करना सुनिश्चित करें। 

विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने कोरोना टीका लगवाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। इसलिए सभी सिविल सर्जनों को चाहिए कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उक्त अस्पतालों के अतिरिक्त भी अन्य टीकाकरण स्थल बनाने पर विचार करें, ताकि सभी लोगों को उनके घरों के आसपास ही टीके दिए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 1109 लोगों ने लगवाया टीका

कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले दिन प्रदेशभर में 1109 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि दूसरी डोज का 2408 लोगों ने टीका लगवाया। अब तक पूरे प्रदेश में 302380 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 117, अंबाला में 213, गुरुग्राम में 83, रेवाड़ी में 102, पंचकूला में 70 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा, फतेहाबाद में 3, कैथल में 5, सिरसा में 12, चरखी दादरी में 10, पलवल में 13, कुरुक्षेत्र में 19, रोहतक में 25 और सोनीपत में 33 लोगों ने टीका लगवाया। 

कोरोना से दो की मौत, 166 नए केस
सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक हिसार और एक फरीदाबाद का मरीज शामिल है। 166 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जबकि 151 मरीजों की ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। नए केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 36, कुरुक्षेत्र में 32, करनाल में 21, पानीपत 19 और अंबाला में 14 केस सामने आए हैं। रेवाड़ी, सिरसा, महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल और झज्जर में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 14 से कम केस मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें