फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 40 करोड़ के 11 टेंडर, जल्द शुरू होगा सड़कों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम शहर की सड़कों को सुधारने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का काम करने जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 11 टेंडर रिसीव हुए हैं। इसमें वी-4, वी-5 और वी-6 की सड़कें शामिल हैं, जो निगम की सूची में बहुत खराब और खराब की श्रेणी में रखी गई थीं। शहर में करीब 45 से ज्यादा सड़कों को बनाने की तैयारी है। 11 अलग-अलग टेंडर में 45 से ज्यादा सड़कें 40 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी।
विज्ञापन

सड़क सुधार के लिए सेक्टर 45 ए और बी में वी-5 और सी में वी-4 का टेंडर फाइनल हो गया है। एरिया पार्षद गुरुप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। शहर के 35 वार्डों में अधिकांश सड़कें खराब हो चुकी हैं, जिससे लगभग 12 लाख की आबादी परेशानी झेल रही है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सबसे खराब सड़कों को पहले बनाया जाएगा
नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि मरम्मत में सबसे पहले बहुत खराब और खराब सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद शेष सड़कें सुधार की प्रक्रिया में शामिल होंगी। निगम का लक्ष्य है कि अगली बारिश से पहले शहर की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कें दुरुस्त कर दी जाएं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर और नवंबर के महीने में काम जोर-शोर से किया जाएगा, क्योंकि ठंड के महीनों में सड़क निर्माण लगभग ठप रहता है और मार्च-अप्रैल में ही गति पकड़ पाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें