एसपीएस जितेंद्र सिंह को डीएसपी बिलासपुर (यमुनानगर), आशीष चौधरी को डीएसपी भिवानी, आत्मा राम को गन्नौर, रमेश गुलिया को डीएसपी कालका, विकास कौशिक एसीपी डीएलएफ गुरुग्राम, मुकेश कुमार डीएसपी सोनीपत, जोगेंद्र सिंह को जींद, शीतल सिंह को कुरुक्षेत्र, सुभाष चंद रेवाड़ी, रणधीर सिंह शाहाबाद, अमन यादव सिवानी, मनोज कुमार एसीपी गुरुग्राम, धर्मबीर सिंह पानीपत, इंदीवर को स्टेट क्राइम ब्रांच में भेजा है।
अभिमन्यु गोयत एसीपी फरीदाबाद, अभिलक्ष जोशी को एसीपी गुरुग्राम, प्रियांशु देवन एसीपी गुरुग्राम, डॉ. कविता एसीपी गुरुग्राम, शिवा अर्चन एसीपी गुरुग्राम, मोनिका एसीपी फरीदाबाद नियुक्त किया है। वीरेंद्र सिंह को डीएसपी दादरी, हीरा सिंह स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश डीएसपी सोनीपत, वीरेंद्र सिंह को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डीएसपी, राजीव कुमार यमुनानगर, मोहम्मद जमाल को डीएसपी कमांडो नेवल, नवीन सिद्धू एसीपी सोहना गुरुग्राम, आर्यन चौधरी डीएसपी भिवानी, यशपाल खटना डीएसपी रोहतक, अर्शदीप सिंह को डीएसपी नारायणगढ़, अमित कुमार डीएसपी कैथल, महावीर सिंह डीएसपी ईआरएसएस, राजकुमार डीएसपी कुरुक्षेत्र, अनिरुद्ध चौहान डीएसपी नूंह, कुलंवत सिंह डीएसपी एचपीए और मंजीत सिंह को डीएसपी महम नियुक्त किया गया है।
आईएएस डॉ. आदित्य दहिया और एचसीएस योगेश कुमार को अतिरिक्त कार्यभार
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति का आदेश जारी किया है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सचिव आदित्य दहिया को मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और परिवार पहचान प्राधिकरण के अतिरिक्त सीईओ योगेश कुमार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।