फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंद पड़ी रफ्तार: हरियाणा में कोरोना ने ली 106 की जान, 3183 नए पॉजिटिव मिले तो 5476 ने जीती जिदंगी की जंग

Thu, 27 May 2021 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के 19 जिलों में बुधवार को 200 से कम संक्रमित मिले हैं। वहीं रिकवरी रेट भी 94 फीसदी के पार पहुंच चुका है। बुधवार को एक साथ 5476 लोगों ने कोरोना को मात दिया। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों संख्या 31,644 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रिकवरी दर बुधवार को बढ़कर 94.75 प्रतिशत पहुंच गई। कोरोना संक्रमण के 3183 नए मामले सामने आए और 5476 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर 6.02 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.23 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.0 फीसदी है। 

विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 31,644 रह गई है। राहत की बात है कि 19 जिलों में 200 से कम केस आए हैं। सिरसा में 547, रेवाड़ी 305 और हिसार में 264 नए केस मिले हैं। बुधवार को 52,762 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं 40,822 ने पहली और 3329 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। प्रदेश में अब तक 54,83,366 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

106 मरीजों की मौत
बुधवार को प्रदेश में कोरोना से 106 लोगों की मौत हो गई। इनमें हिसार में 16, सिरसा 13, जींद 14, गुरुग्राम-भिवानी 7-7, महेंद्रगढ़-फतेहाबाद-करनाल-कुरुक्षेत्र 4-4, पानीपत, 5 रेवाड़ी-पलवल-चरखी दादरी 3-3, अंबाला-पंचकूला-नूंह-फरीदाबाद सोनीपत 2-2, यमुनानगर कैथल 1-1 कोराना मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें