फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में येलो अलर्ट: 29 मई तक पड़ेगी तेज गर्मी, 30 और 31 मई को अंधड़ व बूंदाबांदी

Thu, 27 May 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नौतपा के दूसरे दिन ही पूरा हरियाणा भीषण गर्मी से बेहाल हो उठा। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
 
विज्ञापन
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 29 तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। इधर, नौतपा के दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक तापमान हिसार में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।

पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा। अंबाला का रात्रि तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। 

  • स्थान    अधिकतम    न्यूनतम
  • हिसार        41.8    22.7
  • अंबाला      40.7    22.9
  • नारनौल    40.5    21.8 
  • रोहतक     40.5    21.6
  • करनाल    40.4    19.5
  • गुरुग्राम    40.1    22.3
  • भिवानी    39.6    24.6
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें