फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 1000 बसें, विभाग ने तेज की प्रक्रिया

Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Roadways Bus - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बेड़े में एक हजार बसें शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 31 मार्च 2020 तक 367 बसें बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। 100 बसों को तैयार करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। शेष बसें भी जल्दी बेड़े में शामिल की जाएंगी। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित हुई हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यरत आरटीए, महाप्रबंधकों एवं आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित जिलों में चल रही अवैध बसों को रोकने के लिए तुरंत प्रभाव कार्रवाई करें। 

उनके संज्ञान में आया है कि जिलों में रोडवेज बसों के डिजाइन वाली प्राइवेट बसें चल रही हैं। इन बसों की जिलावार संख्या बहुत ज्यादा है और इससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्रदेश में बस किराया बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं हैं। आठ जनवरी के चक्का जाम पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, इसका नोटिस तालमेल कमेटी पहले दे चुकी है। सरकार की कोशिश अधिक से अधिक बसें चलाने की रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग, 26 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल इंद्र सिंह बधाना, वीरेंद्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा, अनूप सहरावत, सरबत सिंह पूनिया, पहल सिंह तंवर, दिनेश हुड्डा व कृष्ण सुहाग ने परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा से मुलाकात कर 26 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। 

कर्मचारी नेताओं को परिवहन मंत्री ने मांग पत्र पर जल्दी बातचीत का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने किलोमीटर स्कीम के तहत प्राइवेट बसें ठेके पर लेने का निर्णय रद्द करने, विभाग में 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने, 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने, बोनस की स्थायी नीति बनाकर एक माह के वेतन के बराबर तीन वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान करने की मांग की। 

परिचालक का ग्रेड पे बढ़ाने सहित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, पुराना ओवर टाइम देने, कर्मशाला कर्मचारियों की अवकाश कटौती पुन: बहाल करने व चालक-परिचालकों व कर्मशाला स्टाफ को हरियाणा सरकार के कैलेंडर अनुसार अवकाश देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पूनिया ने बताया कि आठ जनवरी की हड़ताल की सफलता के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक 21 दिसंबर को हिसार में बुलाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें