फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबरः हरियाणा के 38 राजकीय कॉलेजों में 100 से ज्यादा विषय बंद, खुलेंगे 16 नए महाविद्यालय

Thu, 19 Sep 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव, अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले और पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के 38 राजकीय कॉलेजों में करीब 100 विषयों की पढ़ाई बंद कर दी गई है। इस बारे में प्रिंसिपल सेक्रेटरी हायर एजुकेशन ने प्रदेशभर के सभी राजकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल को लेटर जारी कर इन विषयों में अगले सेशन में दाखिला न करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में जो विद्यार्थी इन विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं वह जारी रहेगी। अंबाला में कुल चार राजकीय कॉलेजों में से तीन में 6 विषय बंद कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4 विषय राजकीय कॉलेज साहा में बंद किए गए हैं। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई कॉलेज तो ऐसे हैं जहां साइंस स्ट्रीम ही बंद कर दी गई है।

क्यों उठाया सरकार ने कदम
दरअसल राजकीय कॉलेजों में बहुत से ऐसे विषयों में पढ़ाई करवाई जा रही है जिनमें छात्र संख्या 10 से कम है। अलबत्ता ऐसे विषयों को सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत प्रदेशभर के सभी राजकीय कॉलेजों के प्रिंसिपल से विभाग ने ऐसे विषयों की सूची मंगवाई थी। जैसे ही सूची उपलब्ध करवाई गई उन्हें बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

हरियाणा में खोले जाएंगे 16 नए महाविद्यालय

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में युवाओं को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए 16 नए राजकीय महाविद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी है। इनमें 9 महाविद्यालय केवल लड़कियों के लिए हैं। राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय चमूकला (कुरुक्षेत्र), राजकीय महाविद्यालय हरिया मंडी (चरखी दादरी), राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना (रेवाड़ी), राजकीय महाविद्यालय रिठोज (गुरूग्राम), राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा (हिसार), राजकीय महाविद्यालय बालसमंद (हिसार) के अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय सिहमा (महेंद्रगढ़), राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा (करनाल), राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल (रेवाड़ी), राजकीय कन्या महाविद्यालय कुलाना (झज्जर), राजकीय कन्या महाविद्यालय डाटा (हिसार), राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू (भिवानी), राजकीय कन्या महाविद्यालय लोहारू (भिवानी), राजकीय कन्या महाविद्यालय कलायत (कैथल) तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में खोलने की मंजूरी दी है। महाविद्यालय खोलने के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने इन महाविद्यालयों के लिए टीचिंग तथा नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों की भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जानिए किस कॉलेज में कौन से विषय हुए बंद

अंबाला में राजकीय पीजी कॉलेज छावनी और नारायणगढ़ में म्यूजिक विषय, साहा राजकीय कॉलेज में मैथ, होमसाइंस, फिजिक्स और कमिस्ट्री, फरीदाबाद के गवर्नमेंट कॉलेज में कमिस्ट्री ऑनर्स, गवर्नमेंट कॉलेज रतिया में कॉमर्स, मैथ, फिजिक्स, कमिस्ट्री, जियोलॉजी और बॉटनी, गवर्नमेंट कॉलेज रिथोज में मैथ, इकोनॉमिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज फरुखानगर में पोल साइंस, हिस्ट्री ज्योग्राफी, मैथ, कामर्स, गवर्नमेंट कॉलेज दुबलधन में संस्कृत इलेक्टिव, गवर्नमेंट कॉलेज वूमन बहादुरगढ़ में मैथ संस्कृत फिजिक्स, कमिस्ट्री, बोटनी, जियोलॉजी,

गवर्नमेंट कॉलेज जस्सूर खेड़ी में ज्योग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और कामर्स, गवर्नमेंट कॉलेज जुलाना बीएससी, कामर्स, मैथ, फिजिक्स और कमिस्ट्री, गवर्नमेंट कॉलेज जींद में पीजीडीसीए, गवर्नमेंट वूमन कॉलेज कलायत में मैथ और कामर्स, गवर्नमेंट कॉलेज असंध में इकोनोमिक्स और मैथ, गवर्नमेंट वूमन कॉलेज करनाल, होमसाइंस, संस्कृत और संस्कृति कंप्लसरी, गवर्नमेंट कॉलेज करनाल पंजाबी इलेक्टिव और पंजाबी कंप्लसरी, गवर्नमेंट वूमन कॉलेज घरौंडा में बीएसी नॉन मेडिकल, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, मैथ, बीकॉम, कमिस्ट्री और फिजिक्स,

गवर्नमेंट कॉलेज चम्मू कलां में होमसाइंस, मैथ और फिजिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज कृष्ण नगर में इकोनोमिक्स मैथ और कामर्स, महेंद्र गवर्नमेंट कॉलेज अटेली में इकोनोमिक्स और कामर्स, पलवल में मैथ और इकोनोमिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 1 पंचकूला में एंथ्रो, एमए इंग्लिश, डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, बीएससी एप्लाइड फिजिक्स और आईएनडी माक्रो, गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में बीएससी नॉन मेडिकल, बीसीए, पोलसाइंस, इकोनोमिक्स, पंजाबी, हिस्ट्री, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, ज्योग्राफी और मैथ,

सेक्टर 14 पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में म्यूजिक वोकेशनल, बीए मैथ, एमएससी होमसाइंस, गवर्नमेंट कॉलेज कालका में बीसीए, संस्कृत, पंजाबी, इकोनोमिक्स, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, होम सांइस, फैशन, फिजिक्स, कमिस्ट्री, मैथ, जियोलॉजी, बाटनी, कंप्यूटर साइंस, गवर्नमेंट कॉलेज मतलौडा में बीएसी नॉन मेडिकल और मैथ, गवर्नमेंट कॉलेज बावल में इकोनोमिक्स, एमए हिंदी और मैथ, गवर्नमेंट वूमन कॉलेज भूरावाला में इकोनोमिक्स, कमिस्ट्री, कंप्यूटर और कॉमर्स , गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी में इकोनोमिक्स और कामर्स,

गवर्नमेंट कॉलेज कोसली में इकोनामिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी में बीसीए, गवर्नमेंट वूमन कॉलेज लाखन माजरा में कामर्स, बीएससी नान मेडिकल, बीएससी कंप्यूटर सांइस, फिजिक्स, जियोलॉजी, बाटनी और कंप्यूटर सांइस, गवर्नमेंट कॉलेज मोखरा में कामर्स, मैथ और इकोनोमिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज रानियां में फिजिक्स, इकोनोमिक्स, कामर्स और मैथ, गवर्नमेंट कॉलेज कलांवाली में कामर्स, ज्योग्राफी और मैथ, गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली में ज्योग्राफी, बॉटनी और जियोलॉजी, गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर में बीसीए, पंजाबी, मैथ और बीकॉम वोकेशनल कोर्स बंद कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें