फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 100 विद्यार्थियों ने चैंपियनशिप में लिया हिस्सा

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जंप रोप स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-41 के आंचल पब्लिक स्कूल में तीसरी स्टेट जंप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ट्राइसिटी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमल त्यागी ने विशेष रूप से शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए एसोसिएशन की महासचिव बीमलप्रीत कौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के लड़कों और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रही है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को जज इंटरनेशनल ताइक्वांडो रेफरी गौरव सैनी ने किया।
विज्ञापन

-सब जूनियर
श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-35 की सीरत ने स्वर्ण पदक,स्मार्ट वंडर स्कूल मोहाली की नियामतप्रीत कौर ने रजत पदक और द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल की रिधमन कौर अटवाल ने कांस्य पदक जीता। वहीं सब जूनियर बॉयज वर्ग में देव समाज स्कूल, सेक्टर-21 के अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक, केबी डीएवी स्कूल, सेक्टर-7 के मिहिर सिंह ने रजत और नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल के टमिन्दर सिंह अटवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
- जूनियर कैटेगरी
टेंडर हार्ट स्कूल के अथर्व त्यागी ने बॉयज वर्ग में स्वर्ण पदक, शिवालिक स्कूल के नैतिक कुमार ने रजत पदक और आंचल इंटरनेशनल स्कूल के आयुष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। गर्ल्स वर्ग में आंचल इंटरनेशनल स्कूल की स्मिथ ने स्वर्ण पदक, शिवालिक पब्लिक स्कूल की सुवरीन कौर ने रजत और आंचल इंटरनेशनल स्कूल की अवनी ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर कैटेगरी
भागो माजरा कॉलेज के वीरेंद्र प्रताप ने बॉयज वर्ग में स्वर्ण पदक, मनीमाजरा के मोहम्मद इरशाद खान ने रजत पदक और आंचल इंटरनेशनल स्कूल के सूरज कुमार ने कांस्य पदक जीता। सीनियर गर्ल्स कैटेगरी में भागो माजरा कॉलेज की तमन्ना ने स्वर्ण पदक, खालसा कॉलेज, सेक्टर 26 की खुशी ने रजत और खालसा कॉलेज की मुस्कान ने कांस्य पदक अपने नाम किया नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें