चंडीगढ़। रामदरबार के फेज-2 में रंजिश के चलते सोमवार देर रात छह नकाबपोश लोगों ने एक घर में पर आग लगा दी थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपियों ने बीयर की बोतलों में शराब डालकर आग लगाई और घर पर फेंक दी। आरोपी जाते हुए आरोपी कुसुम को जान से मारने की धमकी देकर गए थे।