फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 360 में से 100 भारतीय कैदी किए रिहा, अटारी के रास्ते लौटे वतन

Mon, 08 Apr 2019 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदियों को सोमवार को रिहा किया है। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। अमृतसर स्थित अटारी-वाघा सीमा के रास्ते सभी भारतीय कैदी अपने वतन लौट आए हैं। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का एलान किया था। 

विज्ञापन

 
इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा था कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा।  22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे। सद्भावना भाव से हमने यह फैसला किया है, उम्मीद है भारत की ओर से भी इसी तरह का व्यवहार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें