फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव मैच का 10 सेकेंड का वीडियो किया अपलोड, फेसबुक ने बंद किया अकाउंट

Thu, 26 Jul 2018 09:36 AM IST
अमरीश शर्मा , अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट मैच का 10 सेकेंड का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने पर शहर निवासी एक युवती का अकाउंट फेसबुक ने बीसीसीआई की शिकायत पर डिएक्टिवेट कर दिया। युवती ने जिला अदालत से फेसबुक को पसर्नल और बिजनेस पेज को रिएक्टिवेट करने के लिए आदेश देने की अपील दायर की है। बीसीसीआई ने याचिकाकर्ता द्वारा फेसबुक पर लाइव मैच का वीडियो अपलोड कर दिया था। इसे बीसीसीआई ने कॉपी राइट का उल्लंघन पाते हुए नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अदालत से बीसीसीआई को भी उसका फेसबुक अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए फेसबुक को अपनी ओर से अनुमति देने के लिए आदेश देने की अपील की है। याचिका पर जिला अदालत ने फेसबुक और बीसीसीआई के चेयरमैन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था। बुधवार को जिला अदालत में फेसबुक की ओर से पेश हुए वकील ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। वहीं, बीसीसीआई की ओर से अभी कोई कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

सेक्टर-49 निवासी मोनिका शैल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि, उनका फेसबुक पर खुद के नाम के अलावा ‘एमएस वीजा एक्सपर्ट’ के नाम से भी पेज है। इस पेज के जरिए वह अपना बिजनेस मैनेज करती हैं। फेसबुक अकाउंट में उनके 400 से अधिक दोस्त हैं और 8500 से अधिक फालोवर्स। इसके अलावा बिजनेस पेज पर 1500-1600 के बीच फालोवर्स हैं। मोनिका की ओर से दी गई दलील के अनुसार, फेसबुक पेज डिएक्टिवेट होने से उन्हें मानसिक और बिजनेस का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फाइल फोटो
पिछले साल दिसंबर में किया था वीडियो अपलोड
याचिकाकर्ता के अनुसार, 14 दिसंबर 2017 की रात 1:29 बजे एक क्रिकेट मैच को लाइव देखते हुए उसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था। 16 दिसंबर 2017 को उन्हें फेसबुक की ओर से एक मेल आया कि उनका फेसबुक अकाउंट रिमूव कर दिया गया है। मेल में जानकारी दी गई थी कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से नोटिस मिला था, जिसमें उनकी ओर से वीडियो अपलोड करने को कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन माना गया था।

बीसीसीआई से समझौते पर ही बहाल होगा अकाउंट : फेसबुक
फेसबुक की ओर से मोनिका को भेजे गए नोटिस में यह भी कहा गया था कि अगर वह बीसीसीआई से इस विवाद को हल कर लेती हैं तो केवल उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही उनके फेसबुक पर अपलोड किया गया सारा कंटेंट उनके पेज पर बहाल कर दिया जाएगा। 20 दिसंबर 2017 को याचिकाकर्ता ने बीसीसीआई को जवाब दिया था कि, उसने वीडियो को हटा दिया है।

साथ ही इस वीडियो को एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर खुशी-खुशी में अपलोड करने की दलील दी थी। मोनिका ने बीसीसीआई से उसका फेसबुक पेज एक्टिवेट करने के लिए अनुरोध किया था। साथ ही लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की दलील दी थी। याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया था कि उन्होंने 10 सेकंड के वीडियो से किसी भी कॉपी राइट का उल्लंघन नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें