फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक प्रॉपर्टी टैक्स भरोगे तो मिलेगी इतनी छूट

Fri, 04 Sep 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप 30 तारीख तक प्रॉपर्टी टैक्स भरेंगे तो आपको भारी छूट मिलेगी। नगर निगम ने यह ऐलान किया है। निगम ने लोगों को बड़ी राहत दस प्रतिशत छूट के साथ 30 सितंबर तक टैक्स भरने को कहा है।
विज्ञापन


निगम ने यह फैसला अधिकारियों की मीटिंग में लिया। निगम ने साफ किया है तय समय अवधि के बाद प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों को किसी भी तरह की छूट नहीं जाएगी। इसके बाद जुर्माना व पेनल्टी का प्रावधान भी रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने साल-2015-16 का छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के लिए लोगों को 31 अगस्त तक का समय दिया था। इसी बीच निगम के ध्यान में आया कि काफी लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों की मीटिंग में इस समय अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जो तय समय अवधि में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरेगा। उनके खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके तहत प्रॉपर्टी अटैच तक की जा सकती है। अधिकारियों ने लोगों से मौके का लाभ उठाने की नसीहत दी हैै। यह छूट निगम द्वारा सभी श्रेणियों में दी जा रही है।

चार महीने से सैलरी का इंतजार
निगम के चुने गए पार्षदों को कई महीनों से अभी तक सैलरी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक जिस दिन पार्षदों ने शपथ ली थी, उसी दिन से उनका कार्यकाल शुरू हो गया था। ऐसे में अगले महीने होने वाली हाउस की मीटिंग के बाद पार्षदों को भी उनका वेतन मिल जाएगा।

करीब चार करोड़ बकाया, साढ़े 17 करोड़ जमा
निगम अधिकारियों के मुताबिक साल 2013-14 का प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक लोगों द्वारा भरा जा रहा है। निगम के खाते में अब तक 17 करोड़ रुपये आ चुके हैं। केवल चार करोड़ रुपये ही शेष बचे हैं। जिसे जल्द से जल्द लोगों से वसूला जाएगा। जबकि उक्त साल का आठ करोड़ से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स निगम के खाते में आ गया है। आठ करोड़ रुपये बचे हैं, जिसे वसूलने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें