फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में पीयू के 10 और प्रोफेसरों को जगह मिली

विज्ञापन
विश्व रैंक में बाजी मारने वाले पीयू के वैज्ञानिक। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने दुनियाभर के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत के 2300 से अधिक वैज्ञानिकों को जगह मिली है, जिसमें पीयू के 27 प्रोफेसर शामिल हैं। कई प्रोफेसर पहली सूची में शामिल हुए थे और बाकी को उनके शोध के प्रभाव के आधार पर अब टॉप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने 2019 तक के शोध पेपर के प्रभाव के आधार पर वैज्ञानिकों को ग्रेड दिए। विश्व रैंकिंग में पहले 1.61 लाख वैज्ञानिकों का चयन किया गया। उसके बाद उनमें से दो फीसदी वैज्ञानिक निकाले गए। उसी शीर्ष सूची में पीयू के वैज्ञानिकों का नाम शामिल किया गया। पीयू के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के वैज्ञानिकों की शोध दुनियाभर में छा गई।
अऊी कुछ दिन पहले भी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों के डाटा का विश्लेषण करके रिसर्च फील्ड के मुताबिक वैज्ञानिकों के नाम सार्वजनिक किए थे। साथ ही विश्व रैंकिंग भी जारी की गई थी। वह रैंकिंग अक्तूबर तक के रिसर्च पेपर को शामिल करते हुए जारी हुई थी। अब 2019 तक के रिसर्च के आधार पर रैंक जारी हुई है।
विज्ञापन

इस बार की सूची में शामिल वैज्ञानिकों के नाम
प्रो. एसके मेहता, प्रो. ओपी कटारे, डॉ. अनुराग कुहड़, प्रो. रेणु, डॉ. सुमन मोर, प्रो. सोनल सिंघल, प्रो. नवनीत कौर, प्रो. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. विशाल गुप्ता, प्रो. डेजी रानी बातिश।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें