पीपीएस अधिकारियों में कमलदीप सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर आईबीसी एंड एसयू विजिलेंस ब्यूरो पंजाब को बदलकर एआईजी स्पेशल ब्रांच 3 इंटेलिजेंस पंजाब-चंडीगढ़, जितेंद्र सिंह बेनीपाल कमांडेंट फर्स्ट सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ को बदलकर कमांडेंट 27 में बटालियन पीएपी जालंधर, सरीन कुमार कमांडेंट स्पाइस में बटालियन पीएपी जालंधर को बदलकर एआईजी पीएपी जालंधर, कुलदीप शर्मा एसपी हेड क्वार्टर फाजिल्का को बदलकर एडीसीपी 4 लुधियाना, मोहनलाल एसी 82 वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ को बदलकर एसपी हेडक्वार्टर फाजिल्का, बलविंदर सिंह रंधावा एसपी इन्वेस्टिगेशन रोपड़ को बदलकर एसपी पीबीआई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड नारकोटिक्स एसबीएस नगर, गुरप्रीत सिंह एडीसीपी वन लुधियाना को बदलकर एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी लुधियाना, हरजीत सिंह एडीसीपी वन अमृतसर को बदलकर एडीसीपी स्पेशल ब्रांच अमृतसर, रविंदर पाल सिंह एसपी हेड क्वार्टर जालंधर रूरल को बदलकर एसपी पीबीआई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड नारकोटिक्स जालंधर रूरल, जगजीत सिंह एसपी हेडक्वार्टर रोपड़ को बदलकर एसपी सिक्योरिटी एंड ऑपरेशन रोपड़ लगाया गया है।
मनविंदर बीर सिंह एसपी पीवीआई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड नारकोटिक्स एसबीएस नगर को बदलकर एसपी हेडक्वार्टर एसबीएस नगर, बलविंदर सिंह एसपी हेडक्वार्टर एसबीएस नगर को बदलकर एसी फोर्थ आईआरबी शाहपुर कंडी पठानकोट, दिग्विजय कपिल एसी थर्ड कमांडो बटालियन एसएएस नगर को बदलकर एसपी इन्वेस्टिगेशन मानसा, सुरेंद्र कुमार एसपी इन्वेस्टिगेशन मानसा को बदलकर एसी 36 वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, जगदीप सिंह एसी सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर को बदलकर एसपी ऑपरेशन गुरदासपुर, निर्मलजीत सिंह एसी 80 वीं बटालियन पीएपी जालंधर को बदलकर एसपी पीबीआई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड नारकोटिक्स बटाला, बलजीत सिंह एसपी ऑपरेशन फिरोजपुर को बदलकर एसी फर्स्ट सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़, परमिंदर सिंह भंडल एडीसीपी टू जालंधर को बदलकर एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर के पद पर तैनात किया गया है।
अश्विनी कुमार एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी जालंधर को बदलकर एडीसीपी टू जालंधर, जसवंत कौर एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर को बदलकर एसी 9 वीं बटालियन पीएपी अमृतसर, गुरमीत सिंह एसपी पीबीआई बठिंडा को बदलकर एसी सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर, अजय राज सिंह एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर को बदलकर एसपी पीबीआई बठिंडा, अमरजीत सिंह घुम्मन एआईजी ट्रेनिंग पंजाब-चंडीगढ़ को बदलकर जोनल एआईजी क्राइम पटियाला, अमरप्रीत सिंह घुम्मन एसपी माइनिंग इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट पंजाब को बदलकर एआईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन पटियाला, गुरचैन सिंह एआईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन पटियाला को बदलकर एआईजी ट्रेनिंग पंजाब-चंडीगढ़, रमिंदर सिंह एआईजी स्पेशल ब्रांच वन इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़ को बदलकर एसपी डिटेक्टिव होशियारपुर, धर्मवीर सिंह एसपी डिटेक्टिव होशियारपुर को बदलकर एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर, हरप्रीत सिंह एडीसीपी पीबीआई जालंधर को बदलकर एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर लगाया गया है।
हरविंदर सिंह एसपी एसटीएफ जालंधर को बदलकर एडीसीपी पीबीआई जालंधर, जगजीत सिंह सरोया एडीसीपी ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी लुधियाना को बदलकर एडीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर, मुकेश कुमार एसपी पीबीआई चंडीगढ़ को बदलकर एसपी पीबीआई खन्ना, गुरदीप सिंह एसपी हेडक्वार्टर बरनाला को बदलकर एसपी पीबीआई मोगा, रतन सिंह बराड़ एसपी हेडक्वार्टर मोगा को बदलकर एसपी हेडक्वार्टर बरनाला और सुरिंदरजीत कौर एसपी पीबीआई खन्ना को बदलकर एसपी हेडक्वार्टर मोगा लगाया गया है।
चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से चार पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत, पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड के सचिव अमनदीप बंसल को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
इनके अलावा, नंगल की एसडीएम हरजोत कौर को बदलकर सेक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा लगाया गया है। पनसप के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर उदयदीप सिंह सिद्धू को बदलकर डायरेक्टर लॉटरीज के खाली पद पर तैनात किया गया है। आनंदपुर साहिब की एसडीएम कनु गर्ग को उनके मौजूदा कार्यभार केथ साथ एसडीएम नंगल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।