हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के स्पेशल सेक्रेटरी मनवेश सिंह सिद्धू जो पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे, को सचिव हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर लगाते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर धरम पाल जोकि स्पेशल सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को बदल कर सचिव हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी लगाते हुए पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का अतिरिक्त जिम्मा सौपा गया है।
विशेष सचिव एग्रीकल्चर गगनदीप सिंह बराड़ को अब सचिव हार्टिकल्चर लगाते हुए सचिव व मिशन निदेशक भूजल प्रबंधन निदेशालय का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। गृह मामले व न्याय विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण सेखड़ी को बदलकर इसी विभाग का सचिव लगाया गया है। इनके अलावा, जालंधर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) कुलवंत सिंह को बदलकर फिरोजपुर में डीसी तैनात किया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में, पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के सचिव राजीव कुमार गुप्ता जोकि एडीशनल मिशन डायरेक्टर घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे थे, को अब एडीशनल सचिव रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण और एडिशनल डायरेक्टर रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंप दिया गया है।
रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण की डिप्टी सेक्रेटरी राजदीप कौर को बदलकर डिप्टी सेक्रेटरी इनफारमेशन एंड पब्लिक रिलेशन लगाते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) इन डायरेक्टोरेट ऑफ इनफारमेशन एंड पब्लिक रिलेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौपा गया है। इनके अलावा, अबोहर के एसडीएम विनोद कुमार बंसल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ कमिश्नर म्युनिसिपिल कारपोरेशन अबोहर का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।