फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परनीत कौर समेत 10 पूर्व विधायकों ने नहीं छोड़े सरकारी फ्लैट, अदालत जाने की तैयारी

Thu, 25 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परनीत कौर - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व विधायकों में 10 नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज तक चंडीगढ़ में मिले सरकारी आवास नहीं छोड़े हैं। इन विधायकों में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा के सुपरिंटेंडेंट की ओर से जारी सूची के अनुसार 17 मई, 2017 तक 10 पूर्व विधायकों ने अब तक सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं। विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि तीन बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल उक्त विधायकों को भेजे गए नोटिस रिसीव नहीं हो सके हैं। अब विधानसभा की ओर से इन पूर्व विधायकों के खिलाफ मामला अदालत में ले जाया जाएगा। 

पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव जीतकर आने वाले सभी विधायकों को विधानसभा की ओर से ही फ्लैट किराए पर दिए जाते हैं। इसके लिए केवल इतनी ही शर्त है कि वे उतने समय तक ही इन फ्लैटों में रह सकते हैं, जब तक  विधायक पद पर आसीन हैं। विधायकी जाते ही उन्हें यह फ्लैट छोड़ना होता है। इस संबंध में विधानसभा की ओर से भी संबंधित विधायक को नोटिस भेजकर फ्लैट खाली करने को कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जमा रखा है सरकारी फ्लैट पर कब्जा

विधानसभा में विधायक और सीएम अमरिंदर - फोटो : file photo
परनीत कौर ने इस बार विधायक पद के लिए चुनाव ही नहीं लड़ा था, जिसके मद्देनजर विधानसभा की ओर से उन्हें काफी पहले ही नोटिस जारी कर फ्लैट खाली करने को कह दिया गया था। इसी तरह अन्य विधायकों को भी नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन परनीत कौर समेत 10 पूर्व विधायकों को विधानसभा के नोटिस रिसीव नहीं कराए जा सके। इन पूर्व विधायकों में शिरोमणि अकाली दल के चार और कांग्रेस के छह सदस्य हैं।

इन्होंने जमा रखा है सरकारी फ्लैट पर कब्जा
नाम                            सीट एवं वर्ष                 पार्टी
हरप्रीत सिंह मलोट        मलोट 2012                 शिअद
मनजीत सिंह मन्ना        बाबा बकाला 2012         शिअद
अश्विनी सेखड़ी            बटाला 2012                  कांग्रेस
मनप्रीत सिंह अयाली        दाखा 2012                शिअद
                                लुधियाना 2014 लोस    

दीप मल्होत्रा                फरीदकोट 2012            शिअद
करण कौर बराड़            मुक्तसर 2012             कांग्रेस
अजीत इंदर सिंह मोफर    सरदूलगढ़ 2012         कांग्रेस
गुरइकबाल कौर            नवांशहर 2012             कांग्रेस
हरचंद कौर                महलकलां 2012             कांग्रेस
परनीत कौर                पटियाला 2014 लोस       कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें