कोरोना की दूसरी लहर के बाद घरेलू विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 10 घरेलू विमान उड़ रहे थे, अब उनकी संख्या करीब 20 पहुंच गई है लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिन शहरों के लिए सिंगल फ्लाइटें ऑपरेट हो रही हैं, उनके किराए में दो से तीन हजार रुपये का उछाल आ गया है।
इनमें बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों के लिए पहले जहां दो फ्लाइटें ऑपरेट हो रही थीं, कोविड के चलते अब इनकी संख्या घटकर महज एक हो गई हैं। वहीं, तीन विमान कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। ट्राइसिटी के लोगों की मांग है कि इन शहरों के लिए दो फ्लाइटें ऑपरेट होनी चाहिए।
वहीं, स्थानीय लोग लेह, देहरादून और जोधपुर के लिए भी फ्लाइट्स की मांग कर रहे हैं, क्योंकि कुछ विमान कंपनियां कोविड से पहले इन शहरों के लिए एक जून से फ्लाइटों का संचालन शुरू करने वाली थीं, इसका बाकायदा बुकिंग साइट्स पर शेड्यूल भी आ गया था, लेकिन कोविड ने इन फ्लाइटों पर ग्रहण लगा दिया।
इन फ्लाइटों के किराये बढ़े
- चंडीगढ़ से बंगलूरू 9154 रुपये
- (कोविड से पहले चार फ्लाइटें थीं)
- चंडीगढ़ से हैदराबाद 8471 रुपये (कोविड से पहले तीन फ्लाइटें थी)
- चंडीगढ़ से कोलकाता 8891 रुपये (कोविड से पहले दो फ्लाइटें थीं)