देर रात जारी एडवाइजरी में छात्रों को सावधान रहने की हिदायत, कैंपस के बाहर किसी भी घटना के लिए खुद होंगे जिम्मेदार
पुलिस अधिकारियों और छात्रों की बैठक के बाद लिया गया फैसला, दोनों यूनिवर्सिटियों के बाहर पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर/राजपुरा। देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सावधान रहने की हिदायत दी। प्रबंधन ने कहा कि कैंपस के बाहर होने वाली किसी भी घटना के लिए संबंधित छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 10 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।
उधर, चितकारा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी चार दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात है। देर रात पुलिस अधिकारियों और छात्रों के बीच बैठक हुई, जिसमें छात्रों की मांगों और चिंताओं पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से छात्रों को आश्वस्त किया गया, जिसके बाद छात्र संतुष्ट नजर आए।
इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्थिति की समीक्षा करते हुए चार दिन की छुट्टी का फैसला लिया। प्रबंधन का कहना है कि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने और शैक्षणिक माहौल सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।