चंडीगढ़। रात को लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ यूटी पुलिस ने शनिवार रात एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर की अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जो बिना मास्क पहने नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में सेक्टर-25 निवासी दीपक, बापूधाम स्थित फेज-1 निवासी कुलवंत सिंह, सेक्टर-24 निवासी अभिषेक सिंह, बापूधाम निवासी प्रदीप, पंचकूला के सेक्टर-11 निवासी जय किशन, मौलीजागरां निवासी प्रिंस, सेक्टर-30 निवासी साकेत, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 रामबालक मेहतो, दड़वा निवासी विशाल और सेक्टर-56 के रहने वाले मुकेश कुमार शामिल है। मामले में सेक्टर-26, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-34, सेक्टर-11 और सेक्टर-17 थाना पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने बाद मे जमानत पर रिहा कर दिया।