फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सुबह 10.3 एमएम बारिश, दिनभर सुहाना रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार सुबह बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। सुबह कुछ घंटों की बारिश के दौरान 10.3 एमएम पानी गिरा। इसका असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिला और दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी शहर में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह की बारिश की वजह से चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के मुताबिक, अब तक शहर में काफी अच्छी बारिश हुई है। एक जून से लेकर अब तक 453.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो औसत से 36.6 फीसदी ज्यादा है। हालांकि अभी अगले कुछ दिनों तक शहर में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें