फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 1 की मौत, 3 घायल

Sun, 15 Jun 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/धर्मपुर/सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाइवे-22 पर शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसा कुमारहट्टी पेट्रोल पंप समीप हुआ। इसमें दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गए। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसा ट्रक से पास लेते समय हुआ। जैसे ही वह पास लेने लगे वह ट्रक के पीछे टकरा गए।

इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सोलन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवकों की पहचान गगन दीप (27) पुत्र शंकरदत्त गोविंद नगर नया गांव मोहाली और गणेश दत्त (23) पुत्र लक्ष्मी दत्त निवासी धदात चंडीगढ़ के रुप में हुई है।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा दोपहर एक बजे कंडाघाट के समीप क्यारी मोड़ के पास हुआ। एक बाइक पर सवार युवक और युवती शिमला की ओर जा रहे थे। वह विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से टकरा गए। दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से सोलन अस्पताल लाया गया, जहां युवक की मौत हो गई।

युवती की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गगन महाजन (23), आयशा (22) के रूप में हुई है। घायल के ब्यान में सिर्फ यही पता चल पाया है। इनके पते के संबंध में शेष कोई दस्तावेज पुलिस के पास नहीं है। मोटरसाइकिल (सीएच ओआई एएक्स 9246) चंडीगढ़ नंबर की है। घर के पते को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन


शव पुलिस के कब्जे में है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी डा. रमेश छाजटा ने कहा कि पुलिस ने दोनों हादसों में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जिसका पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में होगा। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें