फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 ट्रेनों से एक लाख 80 हजार प्रवासी पंजाब से अपने घर लौटे, 10 दिन में 200 रेलगाड़ियां और चलेंगी

Sun, 17 May 2020 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • अगले 10 दिन में 200 और ट्रेनें पंजाब से भेजने की योजना
  • पंजाब से यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाले सबसे ज्यादा 
  • सरकार के खजाने से अब तक 10 करोड़ रुपये हुए खर्च
विज्ञापन
पंजाब से मजदूरों का पलायन जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से 150 विशेष ट्रेनों से 1,80,000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्यों तक भेजा जा चुका है। नोडल अधिकारी विकास प्रताप ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को हर तरह की राहत के लिए 24 घंटे काम कर रही है और यह कार्य डिप्टी कमिश्नरों और फिरोजपुर व अंबाला डिवीजन के रेलवे अधिकारियों के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस कार्य पर अब तक 10 करोड़ का खर्च किए गए हैं। आने वाले 10 दिनों में 200 से अधिक ट्रेनें भेजने की योजना है। विकास प्रताप ने कहा कि रोजाना 20 से ज्यादा ट्रेनें भेजने की संभावना है। जो पंजाब को इस विशाल कार्य में अग्रणी राज्य बनाती है। कहा कि 150 में से सबसे अधिक 57 ट्रेनें लुधियाना से और 45 जालंधर से चलाई गई हैं। 

इसे भी पढ़ें- मोहाली से हरदोई और गोरखपुर दो स्पेशल ट्रेन रवाना, 2582 श्रमिक अपने घर लौटे
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर, पटियाला, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर और सरहिंद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम दोराहा से भी ट्रेन चलाने जा रहे हैं। सबसे अधिक ट्रेनें यूपी के अलावा बिहार और झारखंड जा रही हैं। छत्तीसगढ़, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को भी ट्रेनें भेजीं जा रही हैं। 
विज्ञापन


सफर के लिए भोजन, पानी भी मुहैया करा रही सरकार
उन्होंने कहा कि घर वापस जाने वाले सभी लोगों को उनके सफर के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी चीजें भी प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, इन सभी राज्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रवासियों की उनके गृह राज्यों तक सुरक्षित वापसी की सुविधा के लिए दूसरे राज्यों में अपने समकक्ष के साथ संपर्क में हैं और प्रवासियों की जरूरी मेडिकल जांच के लिए डिप्टी कमिश्रर स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें