अग्रवाल कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन योग प्रशिक्षिका अनुप्रीता वर्मा ने स्वयंसेवकों को योग प्रशिक्षण दिया।
सत्र का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति नियंत्रक डा. राम अवतार ने किया। उन्होंने खानपान एवं उससे संबंधित जानकारियां स्वयंसेवकों को दी जबकि डॉ. एमपी सिंह ने मानव मूल्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
शिविर में कॉलेज छात्रों ने 'आशा की किरण' लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से सामाजिक कुरितियों को दूर करने का संदेश दिया गया।
शिविर में रेडक्रास अधिकारी बीबी कथूरिया, हरवंश अरोड़ा, दर्शन भाटिया, रतन सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ.उषा चौधरी, विनोद राठी सहित अनेक प्राध्यापक मौजूद थे।