फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Thu, 28 Apr 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्कूल पर जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के गांव शेखपुर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के स्कूल पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण पिछले कई दिनों से विद्यालय के अध्यापकों की मनमानी के चलते परेशान चले आ रहे थे। स्कूल पर ताला लगने की खबर मिलते ही स्थानीय शिक्षा विभाग ने गांव में विभाग की टीम भेजकर ग्रामीणों से कारण जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


गांव शेखपुर के शेर मोहम्मद, इसब खान, जफर अहमद, शोहराब खान, आरिफ, मुकीम और आबिद ने बताया कि गांव में पहली से आठवीं तक का विद्यालय बना हुआ है। इसमें करीब 400 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।

लेकिन अध्यापकों की लेट लतीफी के चलते बच्चे बिना पढ़े ही स्कूल से वापस घर लौट जाते हैं। इस बारे में कई बार विद्यालय के अध्यापकों को मौखिक रूप से बोला जा चुका था। लेकिन अध्यापकों ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ने की बजाए घटता जा रहा था।
विज्ञापन




इसी बात को लेकर बुधवार को ग्रामीणों व गांव के सरपंच ने विद्यालय के समय स्कूल का निरीक्षण किया तो उसमें अध्यापक नदारद थे। गुस्से में भरे ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अध्यापकों तथा शिक्षा विभाग के खिलाफ अपना रोष जताया।

इस बीच ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि यदि विद्यालय में अध्यापक समय पर नहीं आए तो वह स्कूल को बंद कर अपने बच्चों को घर बैठा लेंगे। उधर स्कूल पर ताला लगने की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका के खंड शिक्षा अधिकारी सूगर सिंह ने विभाग की एक टीम भेजकर ग्रामीणों की नाराजगी जानने की कोशिश की।

मीणों ने लिखित शिकायत देकर अध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई करवाने की मांग की है। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी सूगर सिंह ने बताया कि यदि ग्रामीणों की बात सच निकली तो विद्यालय के अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें