फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बांटेंगे मेडल

Thu, 24 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हमीद अंसारी - फोटो : FILE
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह के लिए उपराष्ट्रपति मोहम्मद हमीद अंसारी ने राज्यपाल एनएन वोहरा का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उनके साथ मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार छुट्टी होने के बावजूद विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को मुक्कमल बनाने के लिए अधिकारी जुटे रहे। रजिस्ट्रार प्रो केशव शर्मा के अनुसार समारोेह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसके लिए संबंधित कमेटियों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 18 मार्च को संपन्न होने के साथ करीब सौ आवेदन आए हैं। हालांकि इसे अभी कंपाइल किया जा रहा है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तैयारियों में कैंपस में मरम्मत कार्यों के अलावा अन्य जरूरी काम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार में भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टापरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें