फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 मई से

Sat, 16 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई से प्रस्तावित की गई हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध कॉलेजों को इस बारे में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उन्हें सभी जानकारियां इस बार ऑनलाइन ही जमा करानी होंगी।
विज्ञापन


तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह वैंसला ने बताया कि तकनीकी विवि की तकनीकी पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 मई से होनी प्रस्तावित हैं। लिहाजा, हर संस्थान को पांच मई तक आंतरिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन उपलब्ध कराने होंगे।

नौ मई से प्रैक्टिकल
ऑनलाइन मार्क्स कैसे वेबसाइट पर अपलोड करने हैं, इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ मई से 15 मई के बीच कराई जानी हैं। इसके लिए सभी कॉलेजों से विषय विशेषज्ञों की सूची भी मांगी गई हैं। विवि प्रशासन पारदर्शिता लाने के मकसद से अंक अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया और रिजल्ट की प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें