फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से करें यूपीएसईई आवेदन फॉर्म में सुधार

Sat, 26 Mar 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • आवेदन फार्म में सुधार की अंतिम तिथि होगी 30 मार्च
  • यूपीएसईई का आयोजन कर रहा है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय 
  • यूपीएसईई के जरिये  इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स को दिया जाता है प्रवेश
विज्ञापन
यूपीएसईई के आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीएसईई- 2016) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 28 मार्च दोपहर तीन बजे से फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है।
विज्ञापन


यूपीएसईई के जरिये सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाता है। यूपीएसईई का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय कर रहा है।

अभ्यर्थी जेंडर, पैरेंट डोमिसाइल, क्वालिफाईंग एग्जामिनेशन, कैटेगरी, सब कैटेगरी, रूरल वेटेज, एग्जाम सेंटर चॉइस, एजुकेशनल डिटेल्स, क्वालिफाईंग एग्जाम के सब्जेक्टस, कोर्स चॉइस, मोबाइल नंबर, ई-मेल, फोटोग्राफ और सिग्नेचर के कॉलम की गलतियों को सुधार सकेंगे। 
विज्ञापन


यूपीएसईई समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया कि सुधार करने के बाद अभ्यर्थी को कन्फर्मेशन पेज की दो प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखने होंगे। भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। अभ्यर्थी www.upsee.nic.in वेबसाइट पर फॉर्म में सुधार के साथ ही अन्य जानकारियां भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें