साइट खुलने पर जब युवाओं ने हिमाचल स्थित शिमला केंद्र के लिए कॉलम भरा तो यहां सीटें भर चुकी थीं।
- फोटो : डेमो पिक
आईएएस बनने की उम्मीद लिए हजारों युवाओं को को साइबर कैफे में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी-भरकम आवेदनों के चलते यूपीएससी की साइट क्रैश हो गई। शाम 6 बजे के बाद साइट खुली। साइट खुलने पर जब युवाओं ने हिमाचल स्थित शिमला केंद्र के लिए कॉलम भरा तो यहां सीटें भर चुकी थीं।
ऐसे में अभ्यर्थियों को उत्तर भारत में एकमात्र बचे सेंटर श्रीनगर के लिए आवेदन करना पड़ा। धर्मशाला के कचहरी बाजार के साइबर कैफों में सुबह से शाम तक अंदर और बाहर युवाओं की लंबी लाइनें लगी रहीं, लेकिन यूपीएससी की वेबसाइट धोखा दे गई। यूपीएससी की आईएएस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि होने के चलते सैकड़ों युवा सुबह से ही फार्म भरने को साइबर कैफों में पहुंचे हुए थे।
अत्यधिक आवेदनों के चलते दिन भर वेबसाइट धोखा देती रही। प्रदेश के एकमात्र परीक्षा केंद्र शिमला में आवेदनों की रिकॉर्ड वृद्धि होने से अभ्यर्थियों को मजबूरन बाहरी राज्यों के केंद्रों को चुनना पड़ा। आवेदन करने पहुंचे धर्मशाला के नितिन, सूरज, मुकेश, अजय,
सुनील, रोहित, पूनम, नेहा, मीनाक्षी, अनुपमा, सुनंदा, साक्षी और संदीप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर पहली बार सिविल परीक्षा को आवेदन किय, लेकिन परीक्षा के शिमला केंद्र बुक होने के चलते अब वे श्रीनगर केंद्र में परीक्षा देंगे।