यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 परीक्षाओं के परिणाम रविवार को घोषित होंगे। एक बार फिर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों के ही परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 37,49,977 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 30,43,057 दोनों को मिलाकर 67,93,034 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग आठ लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
इस प्रकार रिजल्ट में लगभग 60 लाख परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला होगा। बोर्ड मुख्यालय पर तकरीबन 12.30 बजे सभापति अमरनाथ वर्मा एवं सचिव शैल यादव परीक्षा की ओर से परिणाम की घोषणा की जाएगी। यूृपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट www.amarujala.com, www.results.amarujala.com पर देखा जा सकता है।
परिणाम की घोषणा के लिए बोर्ड की ओर से एनआईसी (नेशनल इनफारमेटिक्स सेंटर) की मदद ली गई है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एनआईसी पर ई-मेल भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं।