केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ कर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव-सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने दूसरे दिन भी फीस और जुर्माने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ दिया।
इस दौरान कॉलेज आने वाला टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के अलावा पेपर देने आए करीब पांच सौ छात्र अंदर जाने के लिए करीब दो घंटे तक सड़क पर इंतजार करते रहे। मौके पर पहुंचे सोहना के एसीपी सुखबीर सिंह ने छात्रों व यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात करने के बाद पेपर देने आए छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया।
मंगलवार को भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपनी फीस और जुर्माने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। छात्र सुबह करीब 8:30 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे। उसके बाद मुख्य गेट पर ताला लगाकर गेट पर ही बैठ गए।