उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अरबी-फारसी बोर्ड 2016 की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। मदरसा संचालकों के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर हरिद्वार जिले के मदरसों की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
हरिद्वार में अरबी-फारसी मदरसों की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के उप रजिस्ट्रार अखलाक अहमद ने बताया कि देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित तिथि और समय पर होगी।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित सूचना वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। 0135-2781157 दूरभाष पर भी किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।