आईएएस बनना चाहती हैं सीमा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के गणित विभाग से एमएससी गणित (आनर्स) की छात्रा सीमा शर्मा ने सीएसआईआर यूजीसी नेट में देश भर में 5वां स्थान हासिल किया है। अमर उजाला से बातचीत में सीमा ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सही टाइम टेबल और लगन से उन्होंने यह सफलता पाई हैं।
सीमा इस समय सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ आईएएस बनना है। इससे पहले सीमा ने हिमाचल प्रदेश का स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (स्टेट) भी क्लीयर किया है। सीमा के पिता प्रेमचंद शर्मा हरियाणा के आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम विभाग में प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
अपनी सफलता का श्रेय सीमा ने अपने पिता और मां किरण शर्मा को देती हैं। उन्होंने बताया कि खाली समय में उन्हें किताबें और सिविल सर्विसेज टॉपर के इंटरव्यू पढ़ना पसंद है। सीमा ने कुछ समय गवर्नमेंट कॉलेज-11 में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर भी पढ़ा चुकी हैं।