इन 2 मौकों के लिए पांच हजार की फीस देनी होगी। छात्र जून 2016 और नवंबर 2016 में परीक्षाएं दे सकेंगे।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री पास छात्र छात्राओं को श्रेणी सुधार करने को दो मौके दिए है। जिन छात्रों के पीजी डिग्री कोर्स में 55 फीसदी अंक नहीं ले पाए है, वे छात्र इन विशेष अवसरों का लाभ उठाते हुए अपनी श्रेणी में सुधार कर पाएंगे।
इन 2 मौकों के लिए पांच हजार की फीस देनी होगी। छात्र जून 2016 और नवंबर 2016 में परीक्षाएं दे सकेंगे। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि जिन स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं के 55 प्रतिषत से कम अंक हैं वे 16 अप्रैल 2016 तक बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकते है।
आफ फाइन आर्ट डिग्री की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की फाइन आर्ट डिग्री की रूसा सीबीसीएस के तहत होने वाली परीक्षाओं का शेडयूल तय कर लिया है। बीएफए के रैग्यूलर छात्रों की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तय की गई है।
इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के नियमों के तहत लेट फीस ली जाएगी। उन्होंने राजधानी के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज आफ फाइन आर्ट के प्राचार्य को छात्रों की पात्रता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फार्म भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।