समारोह में प्रदेश के 48 महाविद्यालयों के करीब 500 प्रतिभागी लोकनृत्य, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय नृत्यों में भाग ले रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का दो दिवसीय प्रथम युवा समारोह शनिवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के 48 महाविद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। युवा महोत्सव का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आरएल शर्मा होंगे।
संस्थान के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तकनीकी विवि के डीन, समारोह के संयोजक तथा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि समारोह में प्रदेश के 48 महाविद्यालयों के करीब 500 प्रतिभागी लोकनृत्य, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय नृत्यों में भाग ले रहे हैं।
समारोह के सचिव प्रोफेसर एसके गर्ग ने बताया कि भविष्य में भी उनका संस्थान ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर राजेंद्र तोमर, रविंद्र शर्मा और नृत्य विशेषज्ञ मोनिका बलजोत्रा ने निभाई। मंच का संचालन डा. रिचा ओहरी, ज्योति वर्मा ने किया। परीक्षा नियंत्रक डा. वेद पटियाल, संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल आदि मौजूद रहे।