फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले का आखिरी मौका आज, दिल्ली से बाहर भी बने सेंटर 

Mon, 30 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए छात्रों के पास आखिरी मौका बचा है। इच्छुक छात्र सोमवार को आधी रात तक पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर पाएंगे। 
विज्ञापन


डीयू ने छात्रों को पीजी में दाखिले का दोबारा मौका दिया है। पहले पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 24 मई थी, लेकिन छात्रों की मांग को देखते हुए डीयू प्रशासन ने इसे दोबारा 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है। 

यही नहीं, डीयू से एमफिल और पीएचडी के छात्र को भी दाखिला पाने के लिए 31 मई तक आवेदन करना होगा। उसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।पीजी कोर्स के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग एससी, एसटी के लिए 250 रुपये का शुल्क देना है।
विज्ञापन


डीयू का कहना है कि छात्र समय रहते आवेदन कर ले क्योंकि अब किसी भी स्थिति में दोबारा आवेदन की लाइन ओपन नहीं की जाएगी। पीजी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षाएं 19 से 23 जून के बीच आयोजित होगी। यह दिल्ली समेत देश के छह शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। यह सेंटर बंगलुरू, नागपुर, दिल्ली, जम्मू, वाराणसी और कोलकाता में है। 

यूजी पाठ्यमक्रमों में 31 मई तक करें आवेदन
डीयू में आठ अंडरग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिसमें दाखिले के लिए छात्रों की प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। इसमें कटऑफ के आधार पर दाखिला नहीं मिलता है। कटऑफ से दाखिले वाले पाठ्यक्रमों के लिए एक जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन प्रवेश परीक्षा के जरिये दाखिला मिलने वाले यूजी पाठ्यक्रमों में 31 मई तक आवेदन करना होगा। 

आवेदन ऑनलाइन होगा। इसकी प्रवेश परीक्षाएं भी 19 से 23 जून के बीच होगी। इसका प्रवेश परीक्षा सेंटर दिल्ली समेत छह शहरों में होगा। इसमें जो पाठ्यक्रम शामिल है उसमें बीएलएड, बीबीए (एफआईए), बीबीई, बीटेक इन ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नॉलजी एंड मैथमेटिकल इनोवेटिव, बैचलर इन साइंस एंड फिजिकल एजूकेशन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स और बीए ऑनर्स इन मल्टीमीडिया एंड मास कम्युनिकेशन शामिल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें