फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का एजूकेशन फेयर लक्ष्य आज से

Thu, 19 May 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आज से शुरू होगा अमर उजाला का एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2016’।
विज्ञापन
कॅरियर गाइडेंस को लेकर अमर उजाला की ओर से न्यू अशोका डायमंड होटल (अपोजिट सेंट पीटर स्कूल, बीसी रोड जम्मू) में वीरवार से दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य-16 का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


फेयर में बारहवीं कक्षा में साठ या उससे अधिक फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित करने के साथ उन्हें लकी ड्रा में शामिल होने के अवसर दिए जाएंगे। भार्गव कालेज सांबा के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक व पीसीसीआई जेएंडके के उपप्रधान प्रकाश शर्मा फेयर में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। 

फेयर में शामिल होने के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थी सीधे पहुंच रहे हैं, जिनका आन स्पाट पंजीकरण कराया जा सकता है। वीरवार और शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


फेयर के दौरान शुक्रवार को स्टूडेंट डेस्टिनेशन डॉट काम के विशेषज्ञ मोहन तिवारी विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग देने के साथ उनकी कई तरह की जिज्ञासा को दूर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप टेस्ट खास रहेगा। इसके लिए विद्यार्थी मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कापी साथ लाएंगे। 

पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9858335884 पर अपना नाम और कक्षा एसएमएस करें और 9796210794 नंबर पर काल करें। इसके अलावा व्हट्सऐप नंबर 7298968839 पर व्हट्सऐप कर कक्षा और अपना नाम लिखकर भेजें।

इस फेयर के आयोजन के मुख्य प्रायोजक ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी के अलावा देहरादून के अलावा एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, मंगलात्यन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, दून बिजनेस स्कूल देहरादून, एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला, स्टूडेंट डेस्टीनेशन डाट काम, बीएफआईटी देहरादून, रियात बहारा यूनिवर्सिटी, अरनी यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी, लंदन कालेज आफ बिजनेस एंड ला, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रोपड़, मैक्सीटास, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें