दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार आधी रात को बंद आवेदन की लाइन दोबारा से खोल दी हैै। डीयू प्रशासन ने अब छात्रों को 30 मई रात 12 बजे तक आवेदन का मौका दिया है।
डीयू ने यह फैसला बुधवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को ऑनलाइन आवेदन के दौरान सर्वर में कुछ समस्या आ गई थी। जिसके कारण कई छात्रों का पेमेंट नहीं हो पाया।
इसे लेकर छात्रों ने सोमवार को डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस के सामने अपना विरोध जताया। इसे देखते हुए डीयू ने दोबारा ऑनलाइन आवेदन की लाइन खोल दी है।