गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में शुक्रवार को टेक्नोफेस्ट का आयोजन किया गया। सराय बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र सेक्स सलेक्शन ड्रग पर आधारित कार्यक्रम था, जिसे स्टूडेंट ने बहुत खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया।
इसमें बताया गया कि कैसे सेक्स सलेक्शन ड्रग्स बच्चों पर प्रभाव डालता है। कार्यक्रम को देखने के बाद आडिटोरियम में खूब तालियां बजीं। इस मौके पर कई राज्यों के लोकनृत्यों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर अरुण सूद मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी पार्षद हीरा नेगी व लक्ष्मीकांत तिवारी भी मौजूद थे।