फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने नहीं निभाया शिक्षकों को दिया सेवा विस्तार का वादा

Fri, 11 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

सेना में ऑनरी प्रमोशन की तर्ज शिक्षकों का किया जाना था प्रमोशन 
राष्ट्रीय पुरस्कार लाओ, सेवा विस्तार पाओ, शासनादेश जारी
दुर्गम स्कूलों में 20 साल सेवा पर शिक्षकों को सेवा विस्तार का किया था वादा
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ के दुर्गम स्कूलों में 20 साल की सेवा पर शिक्षकों को मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद दो साल की सेवा का विस्तार नहीं मिला। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति पर एक प्रमोशन पर भी विचार नहीं हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के 19 नवंबर वर्ष 2014 को एमकेपी इंटर कालेज में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि इसकी घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौ जनपद ऐसे हैं जहां कोई जाने को तैयार नहीं है। यहां तक की जिलाधिकारियों को भी इन जनपदों में भेजा जाए तो वे भी मुंह बनाने लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने सेना में ऑनरी प्रमोशन की तर्ज पर पहाड़ में नौकरी करने वाले शिक्षकों के प्रमोशन पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन इस आश्वासन पर एक साल बाद भी अमल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद इसका शासनादेश नहीं हुआ। कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन उन्हें पहाड़ में वर्षों की सेवा पूरी करने के बावजूद सेवा विस्तार नहीं मिला। 

उच्चीकृत किए गए जूनियर हाईस्कूलों के अलग संचालन की घोषणा पर भी अमल नहीं हुआ। विरोध में आज मयूर विहार में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक है। बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। 
- सुभाष चौहान, प्रदेश अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार लाओ, सेवा विस्तार पाओ, शासनादेश जारी

टीचर - फोटो : demo pic
प्रदेश के राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार मिलेगा। शासन की ओर से इसके निर्देश जारी किए गए हैं। बेसिक और माध्यमिक दोनों संवर्गों के शिक्षकों को इसका इस साल से लाभ मिलेगा।

राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो साल की सेवा विस्तार दिए जाने का शासनादेश है। वर्ष 2015-16 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से सत्रांत लाभ तो दिया गया, लेकिन उन्हें दो साल की सेवा का विस्तार नहीं मिला।

सीएम को अवगत कराने पर भी नहीं हुई सुनवाई:
प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मुख्यमंत्री और शासन को अवगत कराए जाने के बाद उप सचिव महिला की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अधिवर्षता के बाद सत्रांत लाभ और राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दिए जाने वाला अतिरिक्त सेवा का लाभ दोनों अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं।

उप सचिव ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाए। 

राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की विभाग में 60 साल की सेवा पूरी होने के बाद उन्हें दो साल की सेवा विस्तार का प्रावधान है, इसका जीओ होने के बावजूद कई शिक्षकों को सत्रांत लाभ दिया गया, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला, इस आदेश के बाद उन्हें सेवा विस्तार मिल सकेगा।
-दिग्विजय चौहान, प्रांतीय महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें