फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षको ने निलंबन विरोध में सरकार पर हमला बोला, कैंडल मार्च निकाला

Sun, 29 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकालते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने बिना किसी जांच के निलंबन व बर्खास्तगी के विरोध में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। शनिवार को शिक्षको ने गर्वनमेंट स्कूल टीचर एसोसिएशन(जीएसटीए) के बैनर तले जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला। 
विज्ञापन


इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। जीएसटीए के अध्यक्ष सीपी. सिंह व महासचिव अजय वीर यादव ने शिक्षा मंत्री पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार ने चुनाव से पूर्व वादा किया था कि शिक्षकों की वेतन विसंगतियों का समाधान किया जाएगा।

लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई और बीस हजार से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस तरह से शिक्षकों  की अनदेखी की जा रही है। गेस्ट शिक्षकों का भी शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक कमेटी शिक्षकों का अपमान करती है तथा झूठी शिकायतें की जाती है और शिक्षकों को निलंबित कर दिया जाता है। महिला शिक्षकों ने दिल्ली में होने वाले किसी भी चुनाव में आम आदमी पार्टी से बदला लेने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें