फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दस दिन में 2700 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी 

Mon, 11 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राज्यपाल डा. केके पॉल ने दिए नियुक्ति के निर्देश
  • सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों पर होनी है नियुक्ति  
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में वर्षों से शिक्षक बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए खुशखबरी है। सहायक अध्यापक एलटी के 2700 से अधिक अभ्यर्थियों को दस दिन के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राज्यपाल डा. केके पॉल ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। 
विज्ञापन


वही प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने के लिए कहा गया है। अमर उजाला ने नौ अप्रैल को एलटी सहायक अध्यापक के पदों पर नियुक्ति की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

एलटी के 3089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू 
प्रदेश में 24 फरवरी 2014 को सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसकी विज्ञप्ति जारी होने के एक साल बाद 29 मार्च 2015 को प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसकी परीक्षा कराई गई, लेकिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में क्षैतिज आरक्षण के मसले पर कुछ अभ्यर्थियों के कोर्ट में जाने से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


इस पर एलटी अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने 16 नवंबर 2015 को 90 फीसदी परीक्षा परिणाम घोषित करने के आदेश दिए, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम घोषित नहीं किया गया। 
राज्यपाल डा. केके पॉल ने विभाग की समीक्षा बैठक में हाईकोर्ट के आदेशानुसार 90 फीसदी पदों पर दस दिन के भीतर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से प्राविधिक शिक्षा परिषद को परीक्षाफल घोषित करने के लिए लिखा गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें