फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्घि के विरोध में आईपीयू के छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 05 Mar 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IP University
विज्ञापन
आईपीयू से जुड़े गीतारतन इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली सचिवालय पर फीस बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी भी की और उपमुख्यमंत्री कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि 19 फरवरी को उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी की है, उसी का हवाला देकर उनके संस्थान ने फीस बढ़ाई है।

एक छात्र ने बताया कि एमबीए की फीस 86 हजार रुपये थी जिसे बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी है। इसकी तरह से अन्य पाठ्यक्रम की फीस भी बढ़ा दी है।

फिर जिनका कोर्स इस सत्र में खत्म होने वाला है, उनसे भी बढ़ी हुई फीस मांग रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने निवास पर बुलाया है, वहां इस पर आगे की कार्रवाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें