फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: नए लक्ष्य के साथ एक कदम आगे बढ़ाया

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कोई डाक्टर तो कोई इंजीनियर बनकर समाज सेवा के बुन रहा सपने - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नए लक्ष्य के साथ एक कदम और आगे बढ़ाया गया। आंखों में लंबी उड़ान के सपने संजोए गए हैं। मेहनत के साथ सफलता हासिल की। सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में नाम चमकाने वाले इन विद्यार्थियों के हौसले बुलंद हैं। कोई डाक्टर, कोई इंजीनियर तो कोई वैज्ञानिक बनकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहता है।
विज्ञापन


परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन मेधावी विद्यार्थियों ने ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी खुशी साझा की। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में धूम रही। मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्कूल स्टाफ ने जमकर धमाल मचाया। 

जोधामल पब्लिक स्कूल में टॉप करने वाली अवनेश्ना शेखर ने 96.25 अंक लेकर अभिभावकों के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। 10वीं में भी 9.6 के साथ ए1 ग्रेड लेने वाली अवनेश्ना इसका श्रेय अभिभावकों के साथ स्कूल शिक्षकों को देती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल की इस छात्रा का कहना है कि अगर एमबीबीएस में सीट नहीं मिलती तो वे आईएएस या केएएस की तैयारी करेगी। पिता चंद्र शेखर शर्मा, माता श्रुति कांत और भाई सुप्रज्ञ शेखर ने अवनेश्ना की उपलब्धि पर खुशी जताई है। 

इसी स्कूल में दूसरे नंबर पर रहने वाली ऋतुजा महाजन ने 95.5 अंक लेकर नाम रोशन किया। दसवीं में भी ए1 लेने वाली ऋ तुजा कार्डिक सर्जन बनना चाहती है। मेडिकल के क्षेत्र में उसे पिता डा. रिपुदमन महाजन से प्रेरणा मिली। माता अंजना महाजन ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

इसी स्कूल के तरुणप्रीत सिंह ने 92.5 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया। तरुणप्रीत ने कहा कि वह कामर्स विषय को अपनाकर बिजनेस के क्षेत्र को अपनाएगा। पिता रविंद्र सिंह और माता निर्मल कौर ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें